Loading...
अभी-अभी:

प्रियंका की इस कामयाबी की तारीफ करते हुए फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने किया ट्वीट

image

Jul 2, 2020

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों में बेहतरीन काम कर खूब नाम कमाया है। इन्हीं में शामिल हैं प्रियंका चोपड़ा। बता दें कि, ....प्रियंका ने हाल ही में अमेजन के साथ टेलीविजन कंटेट के लिए मल्टीमिलियन डॉलर डील साइन की है, जिसके बाद से उन्हें लेकर चर्चाए तेज हो गई है। अब प्रियंका की इस कामयाबी की तारीफ करते हुए फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने एक ट्वीट किया है।

प्रियंका ने दिया जबरदस्त जवाब
अनुभव का ट्वीट देखने के बाद प्रियंका ने बड़ा ही जबरदस्त जवाब दिया है। दरअसल हुआ यूँ कि अनुभव सिन्हा ने प्रियंका की इस कामयाबी की तारीफ करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'मुझे बॉम्बे टाइम फ्रंट पेज का वह लेख याद आ रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई उन्हें नहीं छू सकता, हां.. कोई नहीं कर सकता ऐसा। ऐसे में अनुभव सिन्हा का ट्वीट देखने के बाद प्रियंका ने लिखा, 'थप्पड़ नहीं, काम से मारो उन्हें। धन्यवाद अनुभव सिन्हा सपोर्ट करने के लिए।

प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट को फैंस कर रहे लाइक
आप जानते ही होंगे एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। प्रियंका एक बेहतरीन अदाकारा हैं और उन्होंने हॉलीवुड में भी जमकर नाम कमाया है। प्रियंका के पति निक जोनास है जो एक बेहतरीन सिंगर है और उनसे शादी के बाद से भी प्रियंका सुर्ख़ियों में बनी हुईं हैं। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि देसी गर्ल की अमेजन प्राइम के साथ यह तीसरी डील है इससे पहले भी प्रियंका अमेजन के साथ दो शोज साइन कर चुकी हैं।