Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस ने चलाए थे गरीब रथ, भाजपा चलाएगी अमीर रथ : दिग्विजय सिंह

image

Jul 2, 2020

केंद्र की मोदी सरकार ने रेलवे में 100 से ज्यादा जोड़ी ट्रेनों को निजी कंपनियों को हाथ में देने का फैसला लिया है। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों की तरफ से इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है। अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इसी मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमने गरीब रथ चलाए थे और ये अमीर रथ चलाना चाहते हैं।

टैक्स जनता का, इंफ्रास्ट्रक्चर सरकार का और मुनाफा उद्योगपतियों का!
अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि, ‘’कांग्रेस ने चलाए थे गरीब रथ, भाजपा चलाएगी अमीर रथ! टैक्स जनता का, इंफ्रास्ट्रक्चर सरकार का और मुनाफा उद्योगपतियों का! वाह मोदी जी वाह! कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि इससे आम जनता पर असर पड़ेगा, क्योंकि निजी कंपनियां अपने हिसाब से दाम को बढ़ाएंगी और समय-समय पर आम लोगों को किराये को लेकर समस्या का सामना करना होगा।
 
रेल गरीबों की एकमात्र जीवन रेखा : राहुल गांधी
दिग्विजिय सिंह से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़े किए थे। राहुल गाँधी ने कहा था कि रेल गरीबों की एकमात्र जीवन रेखा है और सरकार उनसे ये भी छीन रही है। जो छीनना है, छीनिये। लेकिन याद रहे- देश की जनता इसका करारा जवाब देगी। दरअसल, रेल मंत्रालय ने 109 जोड़ी प्राइवेट ट्रेनों का परिचालन करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर क्वॉलिफिकेशन (RFQ) मांगा है। सरकार को उम्मीद है कि इससे इंडियन रेलवे में निवेश बढ़ेगा, साथ ही साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी। इससे लगभग 30 हजार करोड़ के निवेश आने की उम्मीद है।