Loading...
अभी-अभी:

बाढ़ग्रस्त लोगों को है मदद  की जरूरत -अक्षय कुमार 

image

Jul 18, 2019

नेता और अभिनेता, ये दो लोग आम आदमी के लिए बहुत कुछ होते हैं और अगर इनका हाथ मदद के लिए आगे आ जाये तो डूबते को तिनके का सहारा मिल जाता है। बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार भी हमेशा ही मददगारों की मदद करते हैं। चाहे वो सेना की फ़ौज हो या फिर आम इंसान। हाल ही में उन्होंने एक बार और ये साबित किया है कि वो लोगों की मदद से कभी पीछे नहीं हटते। बता दें, अक्षय कुमार उत्तर-पूर्वी राज्य असम में बाढ़ से होने वाली तबाही से काफी दुखी हैं। इसके लिए उन्होंने कई करोड़ रूपए दिए हैं और उनकी मदद के लिए हाथ आगे किये हैं।

एक करोड़ अनुदान देने की घोषणा की

बाढ़ से असम में बहुत ही तबाही मची है और जान माल का भी काफी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय ने असम के चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड और काजीरंगा नैशनल पार्क को 1-1 करोड़ रुपये का दान देंगे। वहीं अक्षय ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'यह जानकर दिल टूट गया है कि बाढ़ ने असम में तबाही मचाई है। इस संकट की घड़ी में सभी प्रभावित इंसान और जानवरों को मदद की जरूरत है। मैं सीएम रिलीफ फंड और काजीरंगा पार्क रेस्क्यू, दोनों को 1 करोड़ रुपये का दान देना चाहूंगा।'