Loading...
अभी-अभी:

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाने की तैयारी में साउथ के सुपरस्टार की फिल्म साहो

image

Jan 28, 2020

साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले प्रभास आखिरी बार फिल्म साहो में नजर आए थे। वहीं बात की जाए उनके प्रशंसकों की संख्या की तो वह अकेले भारत तक ही नहीं बल्कि विदेशों तक भी है। उनके फैंस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी है और लोग उनके बड़े दीवाने हैं। ऐसे में अब अभिनेता की पिछली फ़िल्म साहो जापान में रिलीज़ होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। जी हाँ, उनकी इस फिल्म ने इंडिया का दिल जीतने के बाद, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाने की तैयारी कर दी है। यह फिल्म 27 जनवरी 2020 को जापान में रिलीज़ हो चुकी है और आपको यह भी बता दें कि इससे पहले, फिल्म का ट्रेलर जापान में जारी किया गया था। उस ट्रेलर को देखकर लोगों ने बहुत अधिक पसंद किया गया था।

प्रभास के प्रशंसक केवल भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर में

वहीं प्रशंसकों को ट्रेलर पसंद आने के बाद मूवी रिलीज हुई और अब मूवी को भी सभी का खूब प्यार मिला है। इससे यह साबित होता है कि प्रभास की फैन फॉलोविंग कितनी अधिक है। प्रभास के प्रशंसक केवल भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर में है और कई लोग हैं जो बाहुबली सुपरस्टार के दीवाने हैं। आपको बता दें कि प्रभास ने फ़िल्म साहो के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था और उन्होंने दमदार थ्रिलर के साथ पूरे देश को ही अपने लिए दीवाना कर दिया था। आज प्रभास के लाखो फैंस हैं जो उनपर अपनी जान तक छिड़कते हैं। आपको बता दें कि प्रभास की अगली फिल्म जान रिलीज होने को है और इसमें उनके साथ पूजा हेगड़े नज़र आने वाली है। इस फिल्म का निर्माण गोपी कृष्णा मूवीज और यूवी क्रिएशंस द्वारा किया जाने वाला है। आपको बता दें कि फिल्म को राधा कृष्ण द्वारा तेलुगु में निर्देशित किया जाएगा और साथ में अन्य भाषाओं में डब करने के बारे में कहा गया है।