Loading...
अभी-अभी:

अब अस्पताल पर भी माफियों का कब्जा, इलाज के नाम पर वसूलते हैं मोटी रकम

image

Jan 28, 2020

उज्जैन: अस्पताल एक ऐसी जगह है, जिसमें हम अपने परेशानियों के समाधान के लिए जाते हैं, लेकिन अब अस्पताल माफ़िया के चलते इस क्षेत्र को भी माफियों ने नहीं छोड़ा। प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। जिस को लेकर पूरे प्रदेश में एक अच्छी पहले की है। चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे लगातार भ्रष्टाचार को देखते हुए और इस क्षेत्र से माफियों को हटाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। अस्पताल इलाज के नाम पर एक मोटी रकम वसूलता है। जिसको देखते हुए इसके खिलाफ एक्शन लेना बहुत ही आवश्यक है सरकारी हो या निजी दोनों ही जगह इस तरह के माफ़िया देखने को मिल रहे हैं। इस क्षेत्र के साथ अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की कार्यवाही करना बहुत ही जरुरी है।

उज्जैन के गुरुनानक अस्पताल का फर्जीवाड़ा

हाल ही में एक मामला देखने में आया है। यह फर्जीवाड़ा उज्जैन के गुरुनानक अस्पताल का है। जिसमें यह अस्पताल सरकार की आयुष्मान योजना के जरिये पांच सौ से अधिक महिलाओं की बच्चेदानी का ऑपरेशन करने का मामला सामने आया हैं। जबकि जांच में पता चला कि ये पूरा मामला फेक है। हॉस्पिटल किस तरह से सरकार से पैसे वसूलने के लिए ये सब करता है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुए है ऑपरेशन हुए है या नहीं और यदि किये होंगे तो उसमे से बहुत महिलाओं की बच्चेदानियां निकालने की आवश्यकता नहीं होगी। आप सभी सोच सकते है कि किस तरह पैसे वसूलने के लिए अस्पताल वालो ने महिलाओं का जरुरी अंग छीन लिया। इसके कारण उन्हें ज़िन्दगी भर इसका परिणाम को झेलना पड़ेगा और ऐसे अस्पताल को दण्डित किया जाना चाहिए। इसमें सरकार उन अधिकारियो को भी दंडित करेगी जिन्होंने इस योजना को अच्छे से चलाने का जिम्मेदारी ली थी। यह तो सिर्फ एक मामला है ऐसे ना जाने कितने मामले रोजाना होते होंगे जिसका हमें पता तक नहीं चलता हैं। इन अस्पतालों में आये दिन हजारों लोग ठगी का शिकार होते हैं। सरकार को इस मामले की निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए और इससे जुड़े सभी माफियों को सख्त से सख्त सजा भी दी जानी चाहिए।