Loading...
अभी-अभी:

करोड़ो दिलों की जान दबंग खान के दुश्मनों की लिस्ट जान कर हो जाएंगे हैरान, जिन्हे देखते ही हो जाते हैं गुस्से से लाल

image

Dec 26, 2018

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की दुनियाभर में फैन फॉलोविंग है इसी के साथ आप जानते ही हैं उनका जन्मदिन आने वाला है जिसके लिए सभी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं सलमान खान दोस्तों के साथ बहुत ही अच्छे हैं लेकिन जब बात दुश्मनी पर आती है तो कोई भी उनसे नहीं बच सकता आज हम ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे उनका छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है।

संजय लीला भंसाली

सलमान खान ने संजय लीला भंसाली के साथ खामोशी हम दिल दे चुके सनम जैसी कई फिल्में साथ कीं जो काफी हिट रहीं लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब दोनों के बीच दरार आ गई अब ये दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते भंसाली सलमान को बड़ा स्टार मानते हैं बाजीराव मस्तानी में पहले सलमान और करीना को साइन किया गया था लेकिन किसी वजह से भंसाली उन दोनों को लेकर फिल्म नहीं बना पाए तभी यही आलम है।

विवेक ओबरॉय

विवेक ओबरॉय को सलमान का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है ये दुश्मनी तब शुरू हुई जब सलमान ऐश्वर्या के साथ रिलेशनशिप में थे विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान के बारे में बहुत कुछ कह दिया इसके बाद सलमान ने विवेक को अपने दुश्मनों की लिस्ट में शामिल कर लिया।

अर्जुन कपूर

सलमान खान के दुश्मनों की लिस्ट में अब अर्जुन कपूर भी शामिल हो गए हैं अर्जुन का नाम सलमान की भाभी मलाइका अरोड़ा खान के साथ जोड़ा जाता रहा है दोनों को कई जगह साथ में देखा भी गया सलमान को पता चला कि अर्जुन और उनकी भाभी मलाइका के बीच कुछ पक रहा है तो सलमान ने अर्जुन से पूछा भी था लेकिन अर्जुन ने मना कर दिया था लेकिन बाद में बात काफी बढ़ गई।

सरोज खान

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान भी सलमान को भाती नहीं हैं सलमान फिल्म अंदाज अपना अपना में काम कर रहे थे और उसके एक गाने को सरोज खान कोरियोग्राफ कर रहीं थीं सलमान को लगा कि सरोज उन्हें अच्छे डांस स्टेप्स नहीं दे रही हैं यह देख सलमान गुस्से में आ गए और दोनों के बीच काफी बहस हुई।

अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह भी सलमान खान के दुश्मनों में शामिल हैं एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ जब सलमान ने अरिजीत से कहा कि क्या आप सो रहे थे और इस पर अरिजीत ने पलटकर जवाब दिया आप लोगों ने मुझे सुला दिया अरिजीत का ये अंदाज सलमान को पसंद नहीं आया और उन्होंने अपनी फिल्म सुल्तान से अरिजीत का गाना हटवा दिया इसके बाद अरिजीत ने सलमान ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी लेकिन सलमान ने माफ नहीं किया।