Loading...
अभी-अभी:

सोशल मीडिया हुई प्रिया की दीवानी, जानिए कौन है ये प्रिया!

image

Feb 12, 2018

जैसा कि आप जानते है कि आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ होता ही रहता है कभी कोई ट्रोल हो जाता है और कभी सोशल मीडिया किसी की दीवानी हो जाती है। और आजकल सोशल मीडिया पर जो ट्रेंड चल रहा है उसका बुखार तो लग​भग सभी को ही हो गया है।  आपको बता दें आजकल एक लड़की का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस लड़की का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है जो एक मलयाली एक्ट्रेस है इस एक्ट्रेस के बारे में हर व्यक्ति जानने को उत्सुक है और सभी की इसी में दिलचस्पी है। 

गौरतलब है कि वेलेंटाइन डे से पहले ऐसा वीडियो वायरल होना काफी दिलचस्प सा लग रहा है।
वीडियो में लड़की एक लड़के को देखकर आँख मार रही है जिसे देखकर लड़का शर्मा जाता है।इन दिनों सोशल मीडिया पर केवल प्रिया ही छाई हुई है प्रिया केरल के त्रिशूर की रहने वाली है और डांस और ट्रेवल की शौकीन है। अब तक इनके वीडियो क्लिप के सांग को 4,377,644 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

गौरतलब है ​कि इस लड़की का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है जो एक एक्ट्रेस है और इसका ये वीडियो क्लिप इसकी अपकमिंग मूवी उरु अदार लव के गाने का है। इस गाने के इस सीन को काटकर इस समय काफी वायरल किया जा रहा है इसे वेलेंटाइन के लिए काफी वायरल किया जा रहा है क्योंकि इसमें लड़की लड़के को आँख मारकर उसे शर्माने पर मजबूर कर रहीं है।