Loading...
अभी-अभी:

फेसबुक पर जारी हुई लव जिहाद वालों की लिस्ट, पेज किया सस्पेंड!

image

Feb 12, 2018


वैसे तो सोशल मीडिया हमारे राजमर्रा में काम आने वाली चीजों में से एक है और इसके बिना हम किसी भी खबर को सेकंडों में नहीं भेज पाएंगें , यह कहीे न कहीे हमारी दिनचर्या से जुड चुकी है। इसीलिए इससे दूर रह पाना भी मुश्किल है। यह आपको अपने दोस्तों परिजनों से जोडे रखने का अच्छा माध्यम है। यह परिचितों से मेल मिलाप बनाये रखने का एक साधन है, लेकिन आजकल कुछ ऐसे लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए है। जो अराजकता फैलाने का कार्य कर र​हे है। इसके द्वारा आमजन को भड़काया जा रहा है। 

वहीं इस बारे में कोलकाता में रहने वाले कपल ने बताया कि, हमे किसी समूह विशेष द्वारा डराया जा रहा है और इससे पहले भी हमे सोशल मीडिया पर काफी प्रताड़ना का सामना करना पड़ा है। हमारी जान को खतरा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, और छानबीन कर रही है। 

गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले फेसबुक पर एक पेज बनाया गया था जिसमें अंतरधर्म संबंध रखने वाले कपल्स के नाम जारी किए गए थे। और उस पेज में बताया गया था कि यह लव जिहाद करने वालों की लिस्ट है, जिसमे 102 नाम थे। इसके साथ ही इसी लिस्ट में कोलकाता के रहने वाले एक कपल का भी नाम शामिल था जिसमें उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है, उन्होंने इस मामले पर कोलकाता पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है। उसके साथ यह सन्देश भी लिखा था कि यह एक सूची है उन हिंदू लड़कियों के फेसबुक प्रोफाइल की जो लव जिहाद का शिकार हो चुकी हैं या हो रही हैं हर हिंदू शेर से आग्रह है, इनमें जो लड़के हैं उनका खोज कर शिकार करें। मामला सामने आने के बाद फेसबुक ने इस पेज को सस्पेंड कर दिया था।