Loading...
अभी-अभी:

रेस-3 का प्रोमो हुआ रिलीज, भाईजान ने किया ट्विटर अकाउंट पर जारी

image

Mar 16, 2018

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म रेस-3 का फर्स्ट लुक सामने आ गया हैं। खुद सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का प्रोमो वीडियो जारी किया हैं। जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर खासी सुर्खियां बटौर रहा हैं।

बता दें कि इस साल ईद के मौके पर सलमान खान अपने फैंस के लिए एक ओर फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म के रिलीज हुए प्रोमो की बात करे तो 13 सेकेंड के इस वीडियों में सलमान खान ने अपनी दंबग आवाज दी हैं। वीडियो को ट्वीट कर लिखा है 3 महिनें बाद। रेस-3 इस ईद पर।

बताते चले कि सलमान खान रेस सीरीज की फ्रेंचाइजी की बनने वाली तीसरी फिल्म रेस-3 में नजर आने वाले हैं। फिल्म की घोषणा से लेकर स्टारकास्ट तक यह फिल्म लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। सलमान खान के अलावा इस फिल्म में उनके साथ जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेज़ी शाह भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा द्दारा किया गया हैं। यह फिल्म 15 जून 2018 को रिलीज होगी।