Loading...
अभी-अभी:

आज है ऋषि कपूर का जन्मदिन, हुये 67 साल के

image

Sep 4, 2019

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का आज 67 साल के हो चुके हैं। आज वो जन्मदिन मना रहे हैं। आज बॉलीवुड को कई हिट और सुपरहिट मूवीज देने वाले ऋषि कपूर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में ऋषि और उनकी पत्नी नीतू कपूर मोस्ट आइकॉनिक ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन कपल हैं और दोनों को अक्सर ही लोगों ने पसंद किया है। इस खास अवसर पर उनके सभी फैंस और फ्रेंड्स उन्हें अपने-अपने अंदाज में बधाई देंगे। बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस उन्हें शुभकमनाएं दे रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर ने बेहद स्पेशल और प्यारे अंदाज में अपने पिता को बर्थडे विश किया है। इसी मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी पोस्ट की हुई तस्वीर।

रिद्धिमा ने ऋषि के जन्मदिन के मौके पर बनया प्यारा सा कोलाज

बता दें रिद्धिमा ने ऋषि के जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टग्राम हैंडल पर ऋषि की थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया। उन्होंने एक प्यारा सा कोलाज बना कर शेयर किया है जिसमें ऋषि कपूर के बचपन से लेकर अब तक की फोटोज शामिल हैं। वहीं रिद्धिमा ने अपनी अगली पोस्ट में कुछ और तस्वीरें शेयर की। इसमें ऋषि और अपनी फैमिली के साथ न्यूयॉर्क में हैं। इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा, 'Happy happiest birthday Papa। I love you more than anything & am so so proud to call you my dad'। ऋषि कपूर को दुनिया भर से शुभकामनायें आ रही हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ भी मांग रहे हैं। बताते चले कि ऋषि इन दिनों न्‍यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्‍नी नीतू कपूर उनका पूरा ध्‍यान रख रही हैं। हालांकि वह अब कैंसर फ्री हैं और धीरे-धीरे रिकवर भी कर रहे हैं।