Loading...
अभी-अभी:

दिव्यांका त्रिपाठी को शिवराज सरकार ने दिया सम्मान, मध्यप्रदेश रत्न से नवाजा

image

Apr 11, 2018

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं हाल ही में दिव्यांका के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सुनने में आई है कि दिव्यांका को शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश रत्न सम्मान से नवाज़ा है हाल ही में भोपाल में आयोजित इस समारोह में दिव्यांका के माता-पिता ने उनका ये सम्मान ग्रहण किया। आपको बता दें दिव्यांका मूल रूप से भोपाल की रहने वाली हैं।

शिवराज सरकार ने दिव्यांका द्वारा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सराहनीय योगदान देने के लिए उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया हैं इस बड़े सम्मान की हक़दार बनने के बाद दिव्यांका की ख़ुशी का ठिकाना नहीं हैं उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए दिव्यांका ने ख़ुशी जाहिर की है इस वीडियो के जरिए दिव्यांका ने इस अवार्ड के लिए शुक्रिया अदा किया है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि- एमपी हिंदुस्तान का दिल है वो मेरा भी दिल है इतना ही नहीं दिव्यांका ने मध्यप्रदेश के विकास और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की भी खूब तारीफें की।

बता दें दिव्यांका इस समय छोटे पर्दे की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं वहीं अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करे तो दिव्यांका इन दिनों स्टार प्लस के मशहूर शो ये है मोहब्बतें में नजर आ रही हैं पिछले कई सालों से ये शो दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ हैं।