Loading...
अभी-अभी:

सुशांत के लिये न्याय की गुहार लगा रहे ये अभिनेता, सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

image

Aug 5, 2020

सुशांत सिंह राजपूत के केस में अब तक बहुत कम सेलेब्स आगे आए हैं। अधिकतर ऐसे ही सेलेब्स को आगे आते हुए देखा गया है जो नेपोटिज्म का शिकार हुए हैं। अब इन सबसे परे सुशांत के सुसाइड केस में एक्टर अनुपम खेर ने बात की है। उन्होंने इस मामले में अपना पक्ष रखा है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के द्वारा उन्होंने इंडस्ट्री के अपने साथियों और उनके फैंस को सुशांत सिंह राजपूत के लिए खड़े होने के बारे में कहा है।

सुशांत के परिवार और फैंस को सच्चाई जानने का पूरा अधिकार : अनुपम खेर
आप देख सकते हैं वह खुद भी सुशांत के लिए न्याय मांग रहे हैं। अनुपम ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "सुशांत के परिवार और फैंस को सच्चाई जानने का पूरा अधिकार है। इसके बारे में बहुत कुछ बोला जा रहा है, कई सारी विवादित थ्योरीज दी जा रही है, लेकिन यह मसला इस पर नहीं है कि कौन इसके पक्ष में खड़ा और कौन किस तरफ है। यह सुनिश्चित करना है कि इस मामले का निष्कर्ष तार्किक निकले। हमें सच जानना चाहिए। सुशांत को न्याय मिले। वहीं इस वीडियो में वह कह रहे हैं, "सुशांत सिंह राजपूत की मौत का किस्सा 14 जून से अब तक जहां पहुंचा है, इतने उतार-चढ़ाव के बाद। तो इस पर ना बोलना आंख मूंदने वाली बात है। इस वक्त चुप रहना कायरता की निशानी होगी और कायर होना अच्छी बात नहीं है। बहुत दिनों तक मैं नहीं बोला। बहुत से लोग नहीं बोलना चाह रहे हैं, क्योंकि समझ नहीं आ रहा कि क्या बोलें। पर अब जो स्थिति नज़र आ रही है, उसमें बिना किसी को दोष दिये, इतना तो हमारा फ़र्ज़ बनता है कि इसको हम एक लॉजिकल एंड तक लेकर जाएं।

मृत्यु का एक लॉजिकल एंड बहुत ज़रूरी : अनुपम खेर
इसी के साथ आगे अनुपम ने कहा, "एक सह कलाकार होने के नाते... एक इंसान होने के नाते... वो किसी का बेटा है, किसी का भाई है। हम सबने उसकी प्रशंसा की है। उसने बहुत अच्छा काम किया है तो इस समय चुप रहना.... ज़रूरी नहीं कि हमें किसी को क्रिटिसाइज़ करना है, लेकिन उसकी मृत्यु का एक लॉजिकल एंड बहुत ज़रूरी है। इस तरह अनुपम सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।