Loading...
अभी-अभी:

जन्मदिन विशेष: जानिए कपिल शर्मा का कॉमेडी तक का सफर

image

Apr 2, 2018

इंडियन स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में अपनी कॉमेडी से कपिल ने दर्शको को अपना दीवाना बना दिया। यहीं नहीं अपने हास्य अंदाज के कारण उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय का सिक्का चलाया हैं। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर आइए एक नजर डालते है उनके जीवन के कुछ अनछुए पहलूओं पर।

कपिल शर्मा का जन्म अमृतसर में 2 अप्रैल 1981 को हुआ था। उनके पिता पुलिस विभाग में हेड कॉस्टेबल थे और उनकी मां एक घरेलु महिला हैं। उनकी पढाई अमृतसर के हिन्दू कॉलेज से हुई हैं। 

करियर की शुरुआत 
कपिल ने अपने करियर की शुरुआत एमएच 1 के कॉमेडी शो हंसदे हंसादे से शुरु हुआ। उसके बाद उन्हें द ग्रेट इंडियन लाफटर चैलेंज में बड़ा मौका मिला। इस शो में कपिल ने अपनी कॉमेडी से सभी के दिलों में जगह बना ली। दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिलने के साथ ही उन्होंने इस शो को जीता।

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल
इसके बाद उन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी सर्कस में भी हिस्सा लिया। इसके बाद कपिल 2013 में अपने बैनर तले कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का निर्माण किया। कपिल का ये शो सुपरहिट साबित हुआ। शो की प्रसिध्दि के चलते कपिल को फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। 

अभिनेता के तौर पर किया काम
कपिल के फिल्मी सफर पर नजर डाले तो कपिल ने कॉमेडी शो के साथ साथ बॉलीवुुड में निर्देशक अब्बास मस्तान की फिल्म किस किस को प्यार करुं से किया। यह कपिल की पहली बॉलीवुड फिल्म थी। इसके बाद कपिल ने फिरंगी में काम किया हैं। 

​कपिल शर्मा शोज
कपिल शर्मा द ग्र्रेट इंडियन लाफटर चैलेंज 3, स्टार या राॅकस्टार, काॅमेडी सर्कस, झलक दिखला जा 6, काॅमेडी नाइट्स विद कपिल जैसे सुपरहिट शोज में काम कर चुके हैं।