Feb 5, 2018
आपको बता दें कि इन दिनों लैक्में फैशन वीक का आयोजन किया जा रहा है। और इस दौरान इनमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अलग ही लुक में नजर आ रहे है। सभी सेलीब्रिटीज ने इस फैशन शो में भाग लिया है। और तो और बॉलीवुड स्टार्स इस शो में रैंप पर अपना जलवे बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
**वह सेलीब्रिटीज जिन्होंने किया दर्शकों का ध्यान आकर्षित**
शाहिद और मीरा की जोड़ी रैंप पर उतरी तो सभी की आंखे खुली ही रह गई। वहीं सैफ अली खान, सुष्मिता सेन, दिशा पाटनी, करण जौहर और तमन्ना भाटिया जैसे सितारे रैंप पर जलवा बिखेर रहे है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोत मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक के पांचवें दिन रैम्प पर अपने जलवे बिखेरती नजर आई। एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने रैंप पर रैड और पिंक ड्रैस पहना। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया रैंप पर पिंक और गोल्डन लहंगे में नजर आईं। रैंप पर उनका स्टाइल काफी अलग लगा।
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिया मिर्जा रैंप पर अपने ट्रेडीशनल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने गोल्डन साड़ी पहनी थीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने लैक्मे फैशन वीक 2018 में मुजफ्फर अली के ब्रांड कोटवारा का लहंगा पहन फिल्म उमराव जान के हिट गीत इन आखों की मस्ती के साथ रैंप पर जलवे बिखेरते नजर आई।