Loading...
अभी-अभी:

जानिए उन खिलाड़ियों के नाम ​जो शामिल हुए फोर्ब्स सूची में

image

Feb 5, 2018

हाल ही में फोर्ब्स इंडिया ने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 30 साल से कम उम्र के युवाओं की सूची इंडिया 30 अंडर-30 जारी की है, जानिए ऐसे कौन से खिलाड़ी है जिन्होंने कम उम्र में ही बना ली फोर्ब्स की सूची में जगह। सोमवार को जारी इस सूची में क्रिकेटर बुमराह के अलावा, महिला क्रिकेटर हरनमनप्रीत कौर, महिला निशानेबाज हिना सिद्धू और महिला हॉकी गोलकीपर सविता पूनिया को शामिल किया गया है। फोर्ब्स इंडिया ने यह सूची तीन मानदंडों के आधार पर तय की है। फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट में शामिल होने के मानक पहला मानदंड उनके उपलब्धियों का प्रभाव और दूसरा अलग हटकर काम करने की उनकी क्षमता और तीसरा मानदंड संबंधित क्षेत्र में लंबे समय तक टिके रहने की उनकी क्षमता है। इसी आधार पर इन खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। इन चार क्रिकेटरों में बुमराह अकेले पुरुष खिलाड़ी हैं जबकि तीन महिला खिलाड़ी हैं। 24 साल के बुमराह ने इस वर्ष जनवरी में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट में पदार्पण किया था। बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 14 विकेट चटकाए थे। आईसीसी ने उन्हें अपनी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम में शामिल किया था। 28 साल की हरनमप्रीत ने पिछले साल इंग्लैंड में हुए महिला विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन की असाधारण पारी खेली थी। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। महिला निशानेबाज हिना सिद्धू पूर्व नंबर एक निशानेबाज हैं। अर्जुन पुरस्कार प्राप्त हिना ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता था। महिला हॉकी गोलकीपर सविता पुनिया भारतीय हॉकी टीम की अहम सदस्य हैं। उन्होंने जापान के खिलाफ गोल का शानदार बचाव किया था और भारत को रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करवाया था।