Loading...
अभी-अभी:

सावन शुरू होने से पहले सपना ने भोले के दीवानों के लिए बनाया ये खास गाना

image

Jul 17, 2019

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को आज हर कोई जानता है। इनके डांस से भी हर कोई अवगत है। अपने दम पर बेशुमार कामयाबी हासिल करने वाली हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी का आज कल एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वैसे सपना चौधरी अपने फैंस के लिए डांस वीडियो शेयर करती ही रहती है। देख सकते हैं, वीडियो में सपना चौधरी भोले बम का जाप करती हुई दिखाई दे रही हैं। अब सावन शुरू होने से ठीक पहले सपना ने भोले के दीवानों के लिए ये खास पेशकश दी है। 

सपना चौधरी का नया गाना महादेव के ऊपर
ये वीडियो सपना के फैन क्लब के इंस्टाग्राम अकॉउंट से शेयर किया गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे सपना झूम-झूम कर डांस कर रही हैं। उनका लुक और अंदाज भी इस काफी हटकर है। देख सकते हैं सपना चौधरी का ये नया गाना महादेव के ऊपर है। गाने का नाम है- भोले का न्यारा स्वैग है। गाने में आवाज मशहूर सिंगर जॉनी सूफी ने दी है वहीं सपना चौधरी जबरदस्त थिरकती हुई नजर आ रही हैं। सपना का ये नया गाना कांवड़ियों के लिए खास होने वाला है।

डांस से धमाल मचाती नजर आईं सपना
बता दें बिगबॉस फेम सपना चौधरी हाल ही में दलेर मेहंदी के साथ बावड़ी तरेड़ म्यूजिक वीडियो में अपने डांस से धमाल मचाती हुई नजर आई थी। इसके अलावा सपना चौधरी अपने टिक टॉक वीडियो को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने अपने फ्रेंड को प्रपोज कर दिया था।