Loading...
अभी-अभी:

लॉकडाउन खत्म होने के बाद इस चीज का इतंजार कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा

image

Jun 5, 2020

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा लॉकडाउन के खत्म होने के बाद अपने दोस्तों के साथ मिलने और पार्टी करने को लेकर इंतजार में हैं। और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। दरअसल सोनाक्षी ने हाल ही में अपनी पोस्ट-लॉकडाउन विशलिस्ट का खुलासा किया है। दरअसल एक बार लॉकडाउन के हटने के बाद वह कौन सा काम है, जो वह करना चाहेंगी। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने एक वेबसाइट से कहा, "मैं बस अपने सभी दोस्तों के साथ पार्टी करना और काम पर वापस जाना चाहती हूं! लेकिन वह भी केवल सुरक्षित रहने पर।

मुझे लॉकडाउन से कोई दिक्कत नहीं : सोनाक्षी
इसी के साथ ही आगे सोनाक्षी ने कहा था कि भले ही वह अपने दोस्तों और काम को याद कर रही हैं, लेकिन अगर घर पर रहने से वायरस के प्रसार को रोका जा सकता है, तो लॉकडाउन में उन्हें ऐसा करने में कोई आपत्ति नहीं है। आगे बात करते हुए सोनाक्षी ने बताया वह कैसे लॉकडाउन से मुकाबला कर रही हैं, उन्होंने कहा, "मैं अपने दोस्तों को याद करती हूं, लेकिन यदि आप चीजों को परिप्रेक्ष्य में रखते हैं, तो वास्तव में यह एक मुद्दा भी नहीं है। मुझे लॉकडाउन से कोई दिक्कत नहीं अगर इससे हम वायरस के प्रसार को रोक सकते हैं। इसने सभी को एहसास दिलाया कि चीजों को हलके में नहीं लेना चाहिए।

लॉकडाउन के दौरान सबसे चुनौती पूर्ण काम
इसी के साथ जब उनसे सवाल किया गया कि लॉकडाउन के दौरान सबसे चुनौती पूर्ण काम क्या रहा तो सोनाक्षी ने कहा, "कुछ भी नहीं। मैं अपने प्रियजनों के साथ घर पर रह रही हूं और मैं इसके लिए खुद को भाग्यशाली मानती हूं। जब आप चारों ओर उन लोगों को देखते हैं, जो अपने घर-परिवारों से दूर हैं और खुद के लिए भोजन जुटाने में भी सक्षम नहीं हैं, तो असल में चुनौतियों का सामना वे लोग कर रहे हैं। मेरा दिल उनके लिए व्यथित हो जाता है और मैं उनकी मदद करना चाहती हूं। सोनाक्षी का मानना है कि 'हम सभी एक साथ' हैं और 'सर्वश्रेष्ठ के लिए' उम्मीद कर रहे हैं। अब बात करे काम की तो सोनाक्षी जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखाई देंगी। आपको बता दें कि फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर, एम्मी विर्क और प्रणिता सुभाष भी दिखाई देने वाले हैं।