Loading...
अभी-अभी:

अनियंत्रित कार नहर में गिरने से 4 लोगों की मौत

image

Aug 6, 2017

जबलपुर : पाटन के पास एक कार के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। एक व्‍यक्ति को पास खड़ी डायल 100 के पुलिसकर्मियों की सतर्कता और बहादुरी से बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये लोग जबलपुर से नागपुर के लिए जा रहे थे और पाटन से किसी अपने साथ लेने के बाद आगे बढ़े इसी के बाद यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ये लोग राखी के अवसर पर अपने बहन के घर राखी बंधवाने के लिए निकले हुए थे। डस्‍टर वाहन क्रमांक - MH 31-9588 को क्रेन के सहारे बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्‍थानीय लोगों की मदद के सहारे शवों को निकालकर जिला अस्‍पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्‍टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया है।

मृतक - 1. मीरा धर्मपुरिया पति राजेंद्र धर्मपुरिया (63 ), कचनार सिटी , 2. संगीता धर्म पुरिया पति बृजलाल धर्मपुरिया (59), तालाब मार्ग कटंगी , 3. राजेंद्र धर्मपुरीया पिता बृजलाल धर्मपुरिया, कचनार सिटी, 4. शशांक दुबे पिता संतोष दुबे, बीटी तिराहा गढा (कार चालक)

इनकी बची जान - 1. बृजेंद्र सिंह पिता राजेंद्र सिंह धर्म पुरिया निवासी कचनार सिटी