Loading...
अभी-अभी:

आदिवासियों को नहीं मिल रहा राशन

image

Sep 23, 2017

जबलपुर : घने जंगलों में रहने वाले गरीब आदिवासियों को तीन महीने से सरकारी अनाज नसीब नहीं हो रहा हैं। जिसका कारण हैं शासकीय राशन दूकान का ना खुलना। जिसके कारण गरीब आदिवासी कर्ज लेकर बाहर से राशन खरीद कर खाने को मजबूर हैं।

पूरा मामला जबलपुर कुंडम जनपद में आने वाली ग्राम पंचायत सुक्खम का हैं। जहां पर रहने वाले गरीब आदिवासी शासकीय राशन दूकान में दूर दराज के घने जंगलों से होकर पहुंचते तो हैं, परन्तु राशन दूकान बंद रहने से उन्हें मायूस होकर वापस जाना पड़ता हैं।

आदिवासियों ने बताया कि तीन महीने से शासकीय राशन दूकान का संचालन करने वाला सुरेन्द्र साहू हमेशा ही अपनी मनमानी करता हैं। वहीं जब ग्राम पंचायत सुक्खम के स्थानीय सरपंच पति नूतन गौतम से इस पूरे मामले पर बात की, तो उनके अपने अलग तर्क थे।

सरपंच का कहना था कि दो महीने से राशन दूकान बंद हैं और क्या कारण हैं वो सिर्फ सुरेन्द्र साहू ही बता सकते हैं, लेकिन इतने महीनों से सरपंच पति क्या कर रहे थे। ये अपने आप में एक सवाल खड़े करता हैं।