Loading...
अभी-अभी:

इस नवरात्रि शहरवासियों को होगे 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन

image

Sep 20, 2017

भोपाल : नवरात्रि का आरंभ गुरुवार से होने जा रहा हैं। ऐसे में राजधानी भोपाल में कई तरह की झांकियां सजाई गई हैं। एक झांकी विट्ठल मार्केट में सजाई गई हैं। जिसमें नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर का मूर्तरुप दिया गया हैं।

वहीं देश के कई राज्यों में स्थित 12 ज्योर्तिलिंग की भी झांकी सजाई गई हैं। जय मां वैष्णो दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई। समिति के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरी झांकी का निर्माण विगत माह से किया जा रहा हैं।

जिसमें दूसरे राज्यों से आए कारीगरों की अहम भूमिका हैं। झांकी के निर्माण में 40 लाख रुपए का व्यय हुआ हैं और आगामी दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में 16 लाख से ज्यादा दर्शनार्थियों के आने की संभावना हैं।