Loading...
अभी-अभी:

कृषि विभाग के कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन

image

Apr 26, 2017

होशंगाबाद। मध्यप्रदेश को एक तरफ राज्य सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर होशंगाबाद में कृषि विभाग के कर्मचारियों को पिछले कई महीने से वेतन नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि केन्द्र के गन्ना फसल से जुड़े विभाग में बीते करीब 7 माह से वेतन नहीं मिला है। गेंहू सेक्शन में तीन महीने बाद वेतन मिला है। गौरतलब है कि यहां कार्य करने वाले वैज्ञानिक आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। इनकी राज्य सरकार भी सुध नहीं ले रही है। अब हालत यह है कि कार्य करने वाले वैज्ञानिक व अन्य स्टाफ कर्ज में डूबने लगे है, राज्य को कृषि अवार्ड दिलाने वाले वैज्ञानिक यदि कार्य करना बंद कर दे तो, कृषि प्रधान कहलाने वाला मध्य प्रदेश कृषि संकट में आ सकता है।