Loading...
अभी-अभी:

कैलाश सत्यार्थी पहुंचे राजधानी, बच्चों की अवेरनेस को लेकर करेगें जनआंदोलन 

image

Jul 27, 2017

भोपाल : नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी आज राजधानी पहुंचे और मीडिया से चर्चा करते हुये कहा कि वह जल्द ही मध्य प्रदेश में बच्चों की अवेरनेस को लेकर सरकार और सभी धर्म गुरूओं के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में एक जन आंदोलन चलाने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत तेजी से बाल मजदूरी बढ़ रही हैं। बच्चों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं और इन्हें रोकने के लिये एक जन आंदोलन की जरूरत हैं। इसी को लेकर वो प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मिले हैं और साथ ही सभी सामाजों के धर्मगुरुओं से मुलाकात करने जा रहे हैं। बच्चों में जागरूकता लाने के लिये स्कूलों कॉलेजों को भी साथ लेंगे।

आज के समय में बच्चें बहुत तेजी से हिंसा और शोषण का शिकार हो रहे हैं, साथ ही दुष्कर्म, नशा खोरी, बाल मजदूरी जैसी अनैतिक कार्य तेजी से बढ़ रहे हैं और उन्हें रोकने के लिये एक जन आंदोलन की जरूरत हैं। इस जन आंदोलन को जल्द ही प्रदेश में चलाने वाले हैं, जिसमें सरकार और सभी लोगों की जरूरत होगी।

हालांकि एक सवाल पर जब सत्यार्थी जी से पूछा गया की प्रदेश में कितने बच्चों को बाल मजदूरी या अन्य कार्यों से मुक्त कराया हैं, तो उन्होंने कहा कि विदिशा जिले के गंजबासौदा के पास पत्थरों की खदानों में काम करने वाले बच्चों को मजदूरी से मुक्त कराया हैं और वह बच्चें आज स्कूल जा रहे हैं। जवाब देते हुये ये भी कहा कि मध्यप्रदेश में ज्यादा समय नहीं दे सके हैं। इसलिये अब प्रदेश में बच्चों की अवेरनेस को लेकर एक जन आंदोलन चलाने जा रहे हैं।