Loading...
अभी-अभी:

क्यों बढ़ानी पड़ी मंत्री पवैया के सरकारी आवास की सुरक्षा?

image

Oct 13, 2017

ग्वालियर : अशोकनगर के मुंगावली कॉलेज के प्राचार्य को हटाने के विरोध में कांग्रेस लगातार हंगामा कर रही हैं। गुरुवार को कांग्रेसियों ने मंत्री जयभान सिंह पवैया के बंगले के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पहले धरना दिया, फिर मंत्री के बंगले में घुसने की कोशिश की।

जैसे ही कांग्रेसी पुलिस के बैरिकेट्स और घेरा तोड़कर मंत्री के बंगले की तरफ जाने लगे, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालातों को देखते हुए मंत्री जयभान सिंह पवैया के सरकारी आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। सड़क पर बैरिकेट्स लगा दिए हैं, ताकी कोई अचानक दाखिल न हो पाए।