Loading...
अभी-अभी:

खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना

image

Jul 30, 2017

जबलपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमानताल थाने का घेराव कर दिया। कांग्रेस नेताओं का कहना हैं कि इलाके में कानून व्यवस्था की हालात बेहद खराब हैं। इलाके में खुलेआम जुआ सट्टा संचालित किया जा रहा हैं। इसके साथ-साथ स्मेक जैसे मादक पदार्थ की खुलेआम बिक्री की जा रही हैं। इस मुद्दे पर कई बार क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूरन उन्हें थाने का घेराव करना पड़ा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी अगर अब भी हालत में सुधार ना किये गए, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।