Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर के 6 प्राइवेट स्कूलों की मान्यता रद्द

image

May 19, 2017

ग्वालियर। लंबी जांच के बाद कलेक्टर ने छह प्राइवेट स्कूलों की मान्यता खत्म कर दी है। दस स्कूलों को जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव पर राहत मिली है। इन सभी 16 स्कूलों की मान्यता कलेक्टर ने 16 मार्च को सस्पेंड की थी। अधिकतर स्कूलों पर आरोप है कि इन्होंने कम जगह होने के बाद भी बड़ी संख्या में छात्रों को प्रवेश दिए। ऐसा बोर्ड परीक्षाओं के कारण किया गया। दो बार विभागीय टीम की जांच के बाद 16 प्राइवेट स्कूलों की मान्यता अस्थायी तौर पर सस्पेंड की गई थी। इसके बाद इन्हें नोटिस जारी किए गए। इससे पहले एक बार फिर कलेक्टर डॉ. संजय गोयल के निर्देश पर जांच की गई। इसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी विकास जोशी ने कलेक्टर को सौंपी। इसी आधार पर कलेक्टर ने कार्रवाई की है।