Loading...
अभी-अभी:

सेक्स रैकेट मामले में संलिप्त नीरज शाक्या भाजपा से निष्कासित

image

May 19, 2017

भोपाल। अश्लील वेबसाइट के जरिए सेक्स रैकेट चलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश राजधानी भोपाल की सायबर पुलिस ने किया है। इस गिरोह के नौ आरोपियों को सायबर पुलिस ने शुक्रवार सुहब ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन खास बात यह है कि शाम तक गिरोह का एक सदस्य नीरज शाक्या भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चा का प्रदेश मीडिया प्रभारी है। सेक्स रैकेट में नाम आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने नीरज शाक्या को भाजपा से निष्कासित कर दिया है। गौरतलब है कि आरोपियों द्वारा अश्लील वेबसाइट http://bhopalcallgirl.in द्वारा मोबाइल नम्बर के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर लड़कियां उपलब्ध कराने का गोरखधंधा चलाया जा रहा था। ई—7 अरेरा कॉलोनी के एक फ्लैट में बैठकर आरोपी इस गोरखधंधे को अंजाम देते थे।