Loading...
अभी-अभी:

घर में घुसकर किया महिला पर चाकू से वार

image

Dec 20, 2017

इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थानांतर्गत सुदामा नगर में अपने घर में अपने ही रिश्तेदार द्वारा चाकू से गला रेतने की वारदात सामने आई है । जानकारी के अनुसार पूनम होलकर को उसी के बहन के जमाई ने चाकू से वार कर गला रेत दिया और हाथ की नसें भी काट दी। महिला को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ,घटना के समय महिला घर में अकेली थी। महिला पर हमला सतीश नामक रिश्तेदार ने किया। घायल महिला को कुछ दिन पहले धमकी भी दी गई थी।महिला का पति अनिल मैजिक चालक है ,जानकारी लगते ही वह घर पहुंचा और महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आया। घायल महिला प्रायवेट नौकरी करती है । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।