Loading...
अभी-अभी:

चरस तस्कर ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, किया हंगामा

image

Nov 1, 2017

भोपाल : बैरागढ़ थाना क्षेत्र में चरस तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, मगर पुलिस पर चरस तस्कर आरोपी अफरोज ने गम्भीर आरोप लगाए है। आरोपी अफरोज का कहना है कि पुलिस उसे जबरदस्ती पकड़कर लाई है और उसे छोड़ने के लिए पैसों की मांग कर रही है।

जी हां भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम में आरोपी अफरोज को लाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने मीडिया को बताया कि आरोपी को किस तरह पकड़ा है और ये किस तरह का आरोपी है। पहले भी कई अपराधों में आरोपी शामिल है और उत्तर प्रदेश झांसी में भी इसका अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जानकारी दे रहे थे, तभी आरोपी अफरोज ने हंगामा कर दिया। वहीं आरोपी अफरोज का भाई भी कंट्रोल रूम पहुंच गया और  पुलिस की पोल खोल दी। आरोपी अफरोज और उसके भाई ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उससे पैसों की मांग कर रही है।

हालांकि आरोपी की बात को सही नहीं कहा जा सकता है, मगर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव को अपनी प्रेस कांफ्रेस आनन फानन में बंद करनी पड़ी। आपको बता दे कि भोपाल में पुलिस चैकिंग अभियान लगातार चला रही है और इसी चैकिंग अभियान के चलते बैरागढ़ पुलिस ने आरोपी अफरोज को लालघाटी के क्राईस्ट मेमोरियल स्कूल के पास से 400 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था।

बुधवार को पुलिस आरोपी को मीडिया के सामने लाई  और इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उसे जबरदस्ती फंसा रही है  और छोड़ने के लिये  पैसों की मांग कर रही है, मगर पुलिस ने उसकी बात को दरकिनार करते हुए उसे गाड़ी में बैठा दिया।