Loading...
अभी-अभी:

चाइनीज पटाखों पर जिला प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

image

Sep 21, 2017

जबलपुर : दशहरा-दीपावली नजदीक आते ही जिला प्रशासन चाइनीज पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने जा रहा हैं। चाइनीज पटाखों से निकलने वाली तय मानक से ज्यादा तेज आवाज और खतरनाक धुएं के चलते ये प्रतिबंध लगाया जा रहा हैं।

जबलपुर कलेक्टर महेश चंद्र चौधरी का कहना हैं कि जिला प्रशासन चाइनीज पटाखों पर प्रतिबंध के साथ-साथ पटाखा फैक्ट्रियों और दुकानों को भी रैगुलेट करने जा रहा हैं। इसमें जिला प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि भीड़-भाड़ वाली, रेसीडेंशियल और कमर्शियल जगहों पर पटाखा दुकानें ना लगें।

जिसके साथ ही पटाखा फैक्ट्रियों के लायसेंस और उनमें बारूद के स्टॉक की भी जांच की जाएगी। बीते दिनों चाइनीज पटाखों और पटाखा फैक्ट्रियों में हुए हादसों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सख्ती बरतने के लिए ये फैसला लिया हैं।