Loading...
अभी-अभी:

चित्रकूट उपचुनाव : कांग्रेस व भाजपा ने की प्रत्यासियों की घोषणा

image

Oct 22, 2017

भोपाल : चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव को लेकर दोनो पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्यासियों की घोषणा कर दी है। अब चित्रकूट की जमी पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुकी है। सबसे पहले कांग्रेस ने निलांशु चतुर्वेदी का नाम जैसे ही घोषित किया, तो कुछ ही समय में भाजपा ने भी अपने प्रत्यासी शंकर दयाल त्रिपाठी का नाम घोषित कर दिया।

आपको बता दे कि चित्रकूट में कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के निधन के बाद से यह सीट खाली पड़ी हुई थी। जिसको लेकर चित्रकूट उपचुनाव होना है। आज कांग्रेस पार्टी  ने अपने प्रत्यासी का नाम घोषित किया, तो वहीं बीजेपी ने भी अपने प्रत्यासी का नाम की घोषित कर दिया।

जहां बीजेपी चित्रकूट की सीट अपने खाते में डालने की जुगत में अपनी पूरी ताकत झोक रही है, तो वहीं कांग्रेस भी अपनी सीट बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आपको बता दे की कांग्रेस ने जिस उम्मीद्वार की घोषणा की है, वह वर्तमान कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष प्राची चतुर्वेदी के भाई है।

जिससे कांग्रेस को उम्मीद है और इसी आस से विधानसभा सीट निकाल सकती है। तो वहीं बीजेपी ने भी पंडित कार्ड खेल दिया है और शंकर दयाल त्रिपाठी  को उम्मीद्वार घोषित कर दिया है। अब दोनों पार्टियां अपने-अपने उम्मीद्वार को जिताने के लिये पूरी ताकत झोकेगीं।