Loading...
अभी-अभी:

चिन्तोबाई चौधरी की हत्या का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

image

Sep 13, 2017

जबलपुर : पिपारिया गांव में 9 सितंम्बर को हुई चिन्तोबाई चौधरी की हत्या का मझौली पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतिका के प्रेमी के साथ एक युवती को भी गिरफ्तार किया हैं।

मझौली पुलिस के मुताबिक 9 सितम्बर को पिपारिया गांव के जंगलों में एक महिला की रक्त रंजिश लाश मिली थी। प्रथम दृष्टया पुलिस ने माना कि महिला की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया हैं।

जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि जिस जगह मृतिका चिन्तोबाई का लाश पड़ी थी उसी के आसपास घटना वाले दिन आरोपी सुखदेव जंगल में भैस चराने गया था और उसी दिन छन्नी बाई भी बकरियां को लेकर जंगल में थी।

इसके बाद पुलिस को पता चला कि सुखदेव और छन्नी बाई के बीच अच्छी दोस्ती हैं। मझौली पुलिस ने सुखदेव और छन्नी बाई को जब पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया, तो पता चला कि सुखदेव और छन्नी बाई के बीच बीते एक साल से अवैध संबध हैं, पर पिछले कुछ दिनों से मृतिका के साथ भी सुखदेव के संबध बन गए थे।

घटना के दिन सुखदेव और चिन्तोबाई को छन्नी बाई ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिससे नराज होकर छन्नीबाई ने मृतिका के गले में पेचकस से वार कर उसकी हत्या कर दी। लाश को वहीं छोड़कर दोनों वापस गांव आ गए। फिलहाल आरोपियों की शिनाख्ती पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पेचकस को जप्त कर लिया हैं।