Loading...
अभी-अभी:

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष से 2 की मौत, 4 घायल

image

Jul 22, 2017

मंदसौर :  सीतामऊ के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सुठी में जमीन विवाद को लेकर हुए आपसी झगड़े ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। धारदार हथियारों से हुए हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला मंदसौर के ग्राम सुठी का हैं। जहां बीती रात दो गुटों में आपसी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा हैं कि सुठी में रहने वाले हबीब खा की दो बीवियां हैं और दोनों अपने-अपने बच्चों के साथ अलग-अलग रहती हैं।

पति हबीब की तीन बीघा जमीन के बटवारे को लेकर दोनों पत्नियों के बच्चों का आपस में विवाद चल रहा था। दो दिन पहले भी दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। दोनों पक्षो को बारी-बारी थाने बुलाकर पुलिस अपनी कार्यवाई कर ही रही थी। इसी दरमियान दोनों परिवारों में फिर विवाद हो गया। इस बार विवाद इतना बढ़ा कि परिवार के दोनों गुटों में जमकर तलवारें, लाठियां सहित धारदार हथियार चले। इस विवाद में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेन्स की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं डॉक्टरों ने चार गंभीर घायलों को इंदौर रेफर कर दिया।

बहरहाल मामले में हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। घायलों ने पुलिस की कार्यवाई पर भी लापरवाही का आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का आरोप हैं कि पुलिस अगर समय में उचित कार्यवाई करती तो आज दो मौत नहीं होती।