Loading...
अभी-अभी:

जावर पुलिस ने जब्त की अवैध सागौन, ड्राइवर को किया गिरफ्तार

image

Dec 25, 2017

सीहोर। आष्टा के नज़दीक जावर पुलिस ने सागौन तस्कर पर लगाम लगाते हुए एक पिक अप वाहन पकड़ा है, जिसमे अवैध रूप से सागौन ले जाई जा रही थी। जावर थाना प्रभारी अवधेश कुमार शेषा ने बताया की वाहन चैकिंग के दौरान एक वाहन संदिग्ध हालत में पाया गया।

वाहन की चेकिंग करने पर उसमें 105 नग सागौन की सिल्लियां पायी गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये लकड़ी दौलत पुर से ले जाई जा रही थी।

सागौन की कीमत 1 लाख...

मौके से पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया है।ज़ब्त की गई सागौन की कीमत करीब 1 लाख रूपये बतायी जा रही है।