Loading...
अभी-अभी:

जेठ ने किया छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म

image

Aug 19, 2017

इंदौर : एमआईजी थाना क्षेत्र में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया हैं। जहां जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म किया। मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के विकास नगर का हैं। जहां एक महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हैं।

पुलिस की माने तो 2 महीने पहले महिला का उसके पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिससे महिला अपना घर छोड़कर रेलवे स्टेशन चली गई थी, जिसकी सूचना महिला ने अपने जेठ पन्नालाल को फोन पर दी। उसके बाद जेठ पन्ना लाल उस समय महिला को अपने साथ ले गया और उसे घर का राशन भरने का आश्वासन देकर उसे विकास नगर स्थित किराए का मकान दिला दिया। उसके बाद जेठ पन्नालाल ने मौका पाकर महिला का दुष्कर्म किया और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डराधमका कर महिला का दो महीने तक शोषण करता रहा।

महिला द्वारा यह बात अपनी मां को बताई,  उसके बाद दोनों ने मिलकर पुलिस में शिकायत की। एमआईजी पुलिस ने आरोपी जेठ पर मामला दर्ज कर जेठ पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जा रहा हैं कि आरोपी के खिलाफ आधादर्जन से ज्यादा अपराध एमआईजी थाने में पंजीबद्ध हैं।