Loading...
अभी-अभी:

झलकारी बाई की पट्टिका में नहीं है माया सिंह का नाम 

image

Nov 13, 2017

भोपाल : राजधानी के जीटीवी कॉम्प्लेक्स में बनाई गई वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ती पर जो नाम की पट्टिका लगाई गई है उसमें माया सिंह का नाम नहीं है। इस मूर्ती को नगर निगम ने ही बनवाया है। इसकी नाम पट्टिका में माया सिंह का नाम नहीं है।

आपको बता दे कि हाल ही में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भोपाल आये हुए थे। जिन्होंने वीरांगना झलकारीबाई की मूर्ती का अनावरण किया था और इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। वीरांगना झलकारीबाई की मूर्ती की पट्टिका पर राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, महापौर और आयुक्त के नाम की पट्टिका लगी है, मगर इस पट्टिका में माया सिंह का नाम नहीं है।

जबकि वह नगरीय प्रशासन मंत्री है। जब इस बात को मीडिया ने राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता से पूछा, तो वह कहने लगे उनका भी तो नाम नहीं है, पर माया सिंह का नाम क्यों नहीं है इसके बारे में नगर निगम से बात की जाएगी।

मंत्री जी आप क्या बात करेंगे? क्योंकि आपको तो खुद ही पता नहीं है कि किसका नाम है किसका नहीं है, क्योंकि आपको तो ये भी नहीं पता कि आपका नाम उस पट्टिका में बड़े अक्षरों में लिखा है। मंत्री माया सिंह का नाम पट्टिका में क्यों नहीं है, इसकी गफलत अभी भी बनी हुई है।