Loading...
अभी-अभी:

तो इस तरह वसुदेव ने श्री कृष्ण को लेकर किया यमुना पार

image

Aug 15, 2017

सतना : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक जल योग गुरु ने पानी में कुछ इस तरह करतब दिखाया कि लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। वसुदेव जी द्वारा नन्हे भगवान कृष्ण को कैद खाने से लेकर यमुना पार कराया था, वह भी जलयोग था। आज उसी जलयोग विधा का प्रदर्शन जलयोग गुरु लक्ष्मी यादव ने जवाहर नगर स्विमिंग पूल में किया। 

उन्होंने अपने भतीजे को पूल के एक सिरे से दूसरे सिरे तक 14 फीट गहरे पानी में चलते हुए पार कराया। सतना के दादा सूखेंद्र सिंह स्टेडियम के स्विमिंग पूल में किए गए इस जलयोग को देखकर उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर जलयोग के प्रदर्शन को सराहा। उन्होंने जलयोग की दर्जनों विधाओं का प्रदर्शन किया। पानी डूबने की चीज नहीं हैं, पानी में सोया जा सकता हैं, दौड़ा जा सकता हैं, आम जीवन में जो कुछ जमीन पर किया जाता हैं, वह पानी में भी किया जा सकता हैं।

 जलगुरु लक्ष्मी यादव अपनी इस योग विधा का देश के कोने-कोने में प्रदर्शन कर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वे कहते हैं कि अपनी इस विद्या को अमर करना चाहते हैं। इस विधा को वे शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल कराने की जद्दोजहद कर रहे हैं, वे स्वयं के खर्चे पर दूर-दूर ट्रेनिंग देने जाते हैं। गुड़गांव और जबलपुर सेना के जवानों को जल-योग द्वारा युद्ध करना सीखा चूकें हैं। 

ऊंचे मनोबल से लबरेज यह जलयोगी अपने हुनर को देश दुनिया को समर्पित करने की बात कहते हुए भगवान कृष्ण को अपना गुरु बताते हैं। इस प्रदर्शन को सराहते हुए बाढ़ आपदा रेस्क्यू के दौरान इस जल-योग की महत्ता को बतलाया हैं।