Loading...
अभी-अभी:

दिन दहाड़े बदमाशों ने किया महिला पर हमला, मामला दर्ज

image

Jun 21, 2017

इंदौर : बदमाशों ने एक महिला पर दिन दहाड़े तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिये एमवाय अस्पताल में भ्रर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला रुकसाना बी बुधवार सुबह अपने भाई चांद बी के साथ घर जा रही थी, तभी सिकंदराबाद कालोनी में शहबाज युसुफ और अरबाज ने तलवार से महिला पर हमला कर दिया। जिससे रुकसाना को गंभीर चोंटे आयी। बहन को बचाने जब भाई आगे आया तो बदमाशों ने बेसबॉल के डंडों और लात घूंसों से उसकी पीटाई कर दी। आस-पास लोगों की मदद से भाई ने रुकसाना को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया है। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहें हैं। चांद बी ने कहा कि हमलावर कालोनी में गांजा बेचते हैं रंगदारी को लेकर उन पर हमला किया गया। घटना का पता चलते ही सदर बाजार पुलिस अस्पताल पहुंची और मामला दर्ज कर कार्यवाई में जुट गई है।