Loading...
अभी-अभी:

धूमधाम से मनाया गया प्रभू येशु का जन्मदिवस

image

Dec 25, 2017

ग्वालियर। शहर में प्रभु येशु का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से विभिन्न चर्चों में मनाया गया। रात 12 बजे प्रभु येशू ने जन्म लिया, उनके जन्म लेने की खुशी में कैरोल गीत गाकर एक दूसरे को येशु के जन्म की बधाईयां दी गई। इसके बाद सभी ने गोद में प्रभु येशु के बाल स्वरूप को लाकर उनके जन्मस्थल वेथलहम की सजाई गई झांकी में रखा, और कैक काटकर एक दूसरे को खिलाकर मुंह मीठा किया।

क्रिसमस का त्यौहार सभी चर्चो, गिरजाघरों एवं ईसाई समाज के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। ईसाई समाज के सबसे बड़े त्यौहार क्रिसमस को 24 दिसम्बर की रात 11 बजे से मनाना प्रांरभ कर दिया था। रात में ईसाई समाज के लोगों ने शहर के फालका बाजार में प्रमुख चर्च सेंट पॉल, में विशेष पूजा का आयोजन किया। इसके बाद कैरोल गीत गाए गए, और लोभान जलाकर वातावरण को शुद्ध किया गया।शहर में बड़ी तादाद में ईसाई समाज के लोग निवास करते हैं। प्रभु येशु की विशेष पूजा के दौरान देश में शांति,अमन के लिये दुआएं भी मांगी गई।