Loading...
अभी-अभी:

नगर निगम अब नर्मदा जल पर नहीं रहेगा निर्भर

image

Mar 23, 2017

इंदौर। नगर निगम शहर की प्यास बुझाने के लिए अब नर्मदा के पानी से अपनी निर्भरता कम करने की योजना बना रहा है। इसके लिए निगम जल समिति के द्वारा पातालपानी तिंछाफाल, शीतलामाता फाल नदी पर डेम बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसमें बारिश का पानी सहेज कर निगम शहर की प्यास बुझायेगा। इंदौर नगर निगम प्रतिमाह 13 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि नर्मदा के जल को शहर में वितरण करने में खर्च कर रहा है। वही शहर की प्यास बुझाने के लिए नर्मदा के साथ यशवंत सागर बिलावली और सिरपुर तालाब पर निर्भर है। आगामी समय में निगम नर्मदा के पानी पर निर्भरता कम करने के लिए  निगम पातालपानी तिंछाफाल, शीतलामाता फाल, गम्भीर नदी पर डेम बनाने के फिजिबिलिटी सर्वे करवाने जा रहा है।

रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा जायेगा। पर्यटन स्थल पर डेम बनने से इन स्थानों की सुंदरता बढ़ेगी साथ ही इंदौर और उनके आसपास की पेयजल और कृषि के लिए पानी की आवश्यकता को भी पूरा किया जा सकेगा। इसके पूर्व भी पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे के कार्यकाल में चोरल नदी का पानी इंदौर लेन के लिए योजना बनाई  थी, जो उनके कार्यकाल की समाप्ति के बाद ही फाइलों में दब चुकी है।