Loading...
अभी-अभी:

नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया दुष्कर्म

image

Sep 4, 2017

ग्वालियर : ठाटीपुर इलाके से 25 अगस्त को रहस्यमयी तरीके से गायब हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने दिल्ली से मुक्त करा लिया हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया हैं, जो ठाटीपुर इलाके के ही रहने वाले हैं। ये लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गए थे, जहां उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बेचने की फिराक में घूम रहे थे।

ग्वालियर की ठाटीपुर इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की 25 अगस्त से लापता थी। इस मामले में पुलिस को लड़की के परिजनों ने शिकायत भी की थी, साथ ही परिजनों ने बताया कि जिस दिन से उनकी लड़की गायब हैं उसी दिन से इलाके में रहने वाले कप्तान बाथम और सागर गुर्जर भी गायब हैं। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करना शुरू कर दी, तो उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली। जिसके बाद दिल्ली में लड़की की खोजबीन शुरू की, तो लड़की मिल गई। पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी कप्तान और सागर को गिरफ्तार कर लिया हैं।

लड़की ने अपने परिजनों को बताया कि उसे कप्तान बाथम अपने साथ मुरैना घुमाने का कहकर ले गया था। उसके बाद उसे कोई नशीली चीज पिला दी। जिसके बाद उसे दिल्ली में होश आया। इस दौरान कप्तान का एक साथी सागर भी उसके साथ था। जहां दिल्ली में उसे एक कमरे में रखा गया। इस दौरान दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं लड़की का कहना था कि आरोपी उसे बेचने की फिराक में थे। उसे दिखाने के लिए रोज लड़को को बुलाया जाता था, उसको बेचने के फिराक में थे, उससे पहले वो बच गई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे कोर्ट में पेश किया हैं, जहां से पीआर लेकर पूछताछ की जाएगी, जिससे पता लगाया जा सके कि मामले में हकीकत क्या हैं।