Loading...
अभी-अभी:

निगम कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार 

image

Oct 10, 2017

ग्वालियर : नगर निगम के जनमित्र केन्द्र बहोडापुर में एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को 500 रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा हैं।

दरअसल विनय नगर इलाके में रहने वाले अभिषेक राजपूत की बहन गिरिजा राजपूत की कुछ माह पहले शादी हुई थी। वो अपनी बहन के मैरिज सार्टिफिकेट बनाने के लिए लगातार जनमित्र केन्द्र के चक्कर लगा रहा था, लेकिन जनमित्र केन्द्र पर लिपिक के रूप में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अतुल शर्मा उससे एक हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था।

जिसके बाद 500 रुपए तय हो गए थे। इस बात की शिकायत अभिषेक ने लोकायुक्त पुलिस को की और योजना के तहत जैसे ही आज अभिषेक ने अतुल शर्मा को रिश्वत के पैसे दिए, वैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया हैं।