Loading...
अभी-अभी:

पति ने पत्नी के चेहरे पर किया उस्तरे से वार, आरोपी की तलाश शुरू

image

Nov 22, 2017

इंदौर : लगातार महिला अपराध सामने आ रहे है। इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में गोमा की फेल में रहने वाली करिश्मा को उसके ही पति सुनील ने उस्तरा मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि सुनील लगातार छोटी-छोटी बात पर विवाद करता है।

आज भी किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ। विवाद के बाद पति ने पत्नी करिश्मा के चेहरे पर उस्तरे से वार कर दिया। फिलहाल महिला को इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती किया है. महिला के बयानों के आधार पर पुलिस ने पति सुनील की तलाश शुरू कर दी है।