Loading...
अभी-अभी:

पत्नी के अवैध संबंधों से था दुखी, इज्जत बचाने के लिए उठाया ये कदम

image

Sep 21, 2017

इंदौर : शादी होने के बावजूद अपनी प्रेमिका से अवैध संबंध रखने की सजा एक युवक को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ी। उसकी प्रेमिका के पति ने 5 लाख रुपए सुपारी देकर अपने दोस्तों से बेरहमी से उसकी हत्या करवा दी। प्रेमिका से संबंध रखने के साथ उसके पति को ताने मारना हत्या की बड़ी वजह सामने आई हैं। मृतक खुद अपराधिक किस्म का था, पुलिस ने कड़ी मेहनत कर इस अंध कत्ल का खुलासा किया हैं।

13 सितम्बर को एमआईजी थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी कॉलोनी में दिनदहाड़े मजीद को कुछ बदमाशों ने बेरहमी से चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी फूटेज खंगाले, तो उन्हें मजीद के पीछे कुछ लोग नजर आए।

बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी इस्लामुद्दीन को गिरफ्तार किया। तो उसने इमरोज के कहने पर सलमान और भोपाल के सादिक के साथ मिलकर हत्या करना कबूल लिया। इसके बाद पुलिस जब इमरोज को गिरफ्तार किया, तो कई चौकाने वाले खुलासे हुए।

इमरोज ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी शादी के पहले मृतक मजीद के मकान में किराए से रहती थी। यहां उन दोनों में प्रेम प्रसंग था, लेकिन उन दोनों की आपस शादी न होते हुए अलग-अलग शादी हो गई। शादी के कुछ समय बाद तक दोनों सम्पर्क में नहीं थे, लेकिन वे फिर सम्पर्क में आ गए और दोनों में संबंध फिर से शुरू हो गए।

इसकी जानकारी इमरोज को लग गई थी। उसने दोनों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन अपराधिक प्रवृति के मृतक मजीद ने कुछ भी मानने से इनकार करते हुए उसे ही धमकाने लगा। वह आए दिन उसे ताने मारने लगा।

इन तानों से परेशान होकर इमरोज ने मजीद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके तहत उसने अपने रिश्तेदार इस्लामुद्दीन से इस बारे में बात की। इस्लामुद्दीन ने अपने दोस्त सलमान को इसकी सुपारी दी।

5 लाख रुपए में सलमान ने भोपाल के अपने दोस्त सादिक के साथ मिलकर मजीद की रेकी कर उसे चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने इमरोज, इस्लामुद्दीन और सलमान को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बाइक और चाकू बरामद कर लिया हैं। जबकि सादिक अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

अवैध संबंधो को लेकर हत्या का यह मामला शहर में पहला नहीं हैं। अवैध संबंधों के चलते कभी पति तो कभी पत्नी की हत्या के मामले भी सामने आते रहे हैं। इनके साथ ही अवैध संबंध रखने वाले लोगों की भी हत्या के मामले सामने आते रहे हैं। लगातार बढ़ते इस तरह के मामलों को देखते हुए तो यही कहा जा सकता हैं कि इस तरह के संबंधों से इंसान को हमेशा बचना चाहिए।