Loading...
अभी-अभी:

पत्नी नहीं मिली, तो पति ने दी पुलिस को आत्मदाह की चेतावनी  

image

Aug 14, 2017

ग्वालियर : एक पति अपनी पत्नी को वापस पाने के लिए इन दिनों लगातार पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रहा हैं, लेकिन उसे कोई आश नजर नहीं आ रही हैं। अब पति का कहना हैं कि अगर उसे उसकी पत्नी नहीं मिली तो वो पुलिस थाने के सामने आत्मदाह कर लेगा।

ग्वालियर के न्यू अशोक कालोनी मुरा में रहने वाला रजनीश शर्मा इन दिनों पुलिस थाने से लेकर प्रशासन की चौखट पर लगातार चक्कर काट रहा हैं। रजनीश का कहना हैं कि उसकी शादी 18 फरवरी 2017 को ठाटीपुर निवासी श्यामस्वरूप शर्मा की बेटी रक्षा शर्मा के साथ हुई थी। लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसका ससुर श्यामस्वरूप शर्मा उसकी पत्नी रक्षा शर्मा को अपने साथ ले गया। वह अब उसकी पत्नी को वापस ससुराल नहीं आने दे रहा हैं। लगातार अपनी पत्नी को वापस घर लाने का प्रयास कर रहा हैं, लेकिन उसकी पत्नी नहीं आ रही हैं।

रजनीश का कहना हैं कि उसकी पत्नी को उसके ससुर ने भड़का दिया हैं। जिसके कारण वो ससुराल नहीं आना चाहती हैं। रजनीश अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए कई बार ससुर के साथ-साथ पत्नी से मिन्नत कर चुका हैं। पुलिस थाने से लेकर एसपी और कलेक्टर तक से मिलकर गुहार लगा चुका हैं, लेकिन इस मामले में उसकी कोई भी सुनवाई नहीं की गई हैं। अब रजनीश का कहना हैं कि अगर उसकी किसी ने मदद नहीं की, तो वो पुलिस थाने में आत्मदाह कर लेगा।

इस मामले में पुलिस का कहना हैं कि वो किसी भी लड़की को कैसे जबरन ससुराल में लेकर जा सकते हैं। हालांकि वो लगातार प्रयास कर रहे हैं कि आपसी बातचीत से दोनों के बीच सुलहनामा हो जाए।