Loading...
अभी-अभी:

पत्नी लेने गई दही, पति ने बेसन के घोल में मिलाया पारा 

image

Jul 2, 2017

ग्वालियर : पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने बेसन के घोल में पारा मिला दिया। एक दो पकोड़े खाते ही उसे पति की हरकत का पता चल गया जिस​की शिकायत पुलिस में ​की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया।
बावन पाएगा निवासी माया राठौर का पति भगवान सिंह से पुराना विवाद चल रहा हैं। माया तीन साल तक अपने मायके में रही, दो माह पहले आपसी सहमति से माया अपने पति के घर आ गई। शनिवार शाम को माया पकोड़े का घोल बना रही थी कि तभी भगवान सिंह ने दही लाने के बहाने उसे घर के बाहर भेज दिया और बेसन में पारा मिला दिया। दही लाने के बाद माया पकोड़े बना कर भगवान सिंह को खाने को दी, तो उसने खाने से इंकार कर दिया। माया ने एक दो पकोड़े खा लिये। जब माया को बेसन के घोल में पारा नजर आया तो समझ गई की पति की हरकत हैं। माया ने इसकी शिकायत जनकगंज थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर ​पत्नि को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और पति को ​गिरफ्तार किया।