Loading...
अभी-अभी:

पुलिस चौकी के सामने हो गई चोरी, पुलिस रही गायब

image

Oct 14, 2017

छतरपुर : जिले में चोरियों का सिलसिला  थमने का नाम नहीं ले रहा हैं।  एक महीने में कोतवाली थाना क्षेत्र, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 12 चोरियां हो चुकी हैं। चोर पुलिस के नाक के  नीचे  से चोरी कर भाग जाते हैं, पुलिस अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई हैं। आखिरकार  पुलिस के  कार्य  पर सवाल खड़ा  होता हैं। पुलिस पेट्रोलिंग के नाम पर गस्ती तो करती हैं, तब भी शहर में लगातार चोरियां होती जा रही हैं। 

छतरपुर में शहर के बीच  पन्ना नाका चौराहे पर पुलिस चौकी के ठीक सामने चौरसिया पान पैलेस, कंचन पान  पैलेस के डिब्बे की चादर काट कर चोर अंदर  घुसे और सिगरेट, गुटके और कैस  लगभग 90 हजार की चोरी कर भाग गए। पास ही पुलिस सहायता केन्द्र बना हुआ हैं, लेकिन उस में कोई पुलिस कर्मी नहीं रहता।

चोरी की  घटना सुनकर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 2 घंटे तक जब कोई पुलिस कर्मी नहीं आया, तो गुस्साएं लोगों  ने हाइवे पर जाम लगाया। जाम  की सूचना मिलते ही प्रशासन नींद से जागा। तुरंत सीएसपी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और जाम को खुलवाया। 

देश भक्ति जन सेवा का नारा  देने वाली छतरपुर पुलिस आंख बंद कर सो  रही हैं। शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि चोर एक के बाद एक चोरी की वारदात को अंजाम  देकर फरार हो जाते हैं। पुलिस द्वारा अभी तक चोरों को पकड़ने के लिए कोई खास रणनीति  नहीं बनाई जा सकी हैं। 

बीते एक महीने में कोतवाली थाना में 8 , सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 4 चोरियां हो चुकी हैं। शहर में 12 चोरियां नेशनल हाइवे पर और  आस पास हो चुकी हैं। पुलिस सोती  रहती हैं  और चोर चोरी करके भाग जाते हैं।

पुलिस द्वारा बड़े दावे तो किए जाते हैं, पर सिर्फ यह दावे कागजों तक ही सीमित  रह जाते हैं। शहर की कानून व्यवस्था पूरी तहर से चरमरा गई हैं।  आखिरकार  देखना होगा कि पुलिस शहर में लगातार चोरियों  का खुलासा कब तक कर पाती हैं या नहीं।