Loading...
अभी-अभी:

पुलिस पंचायत योजना से अब बुजुर्गों को मिलेगी सुरक्षा

image

Mar 30, 2017

इंदौर। उम्र के आखिरी पड़ाव में अकेले रहने वाले सीनियर सिटीजन इंदौर पुलिस की एक पहल से खुश हैं। दरअसल जिन बुजुर्गों को अपनों द्वारा अकेले छोड़ दिया गया है। वो अपनों से परेशान होकर वृद्धजनों को आश्रम का सहारा लेना पड़ता है। वहीं पुलिस द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है। नगर सुरक्षा समिति के कार्यालय में बुजुर्ग अपनी सुरक्षा के लिए फॉर्म भर रहे हैं। शहर के सीनियर सिटीजन इस फॉर्म को भरने के बाद इस बात से निश्चित हो जाएंगे की उनकी सुरक्षा उनके अपने नहीं करेंगे। तो भी कम से कम पुलिस तो मुसीबत के समय पर उनके साथ खड़ी होगी। ये योजना पुलिस पंचायत नाम से शुरू की गई है। इस योजना में करीब पांच हजार सीनियर सिटीजन ने फॉर्म भरे हैं। 

नगर सुरक्षा समिति इंदौर के रमेश चन्द्र ने बताया कि अभी तक 6 सिनियर सिटीजन के घर जाकर पुलिस ने फार्म भरवाए है, जिससे उनकी जानकारी पुलिस के डाटाबेस मे सहेजी जा सके। इस पंचायत के माध्यम से शहर के सिनियर सिटीजन की मदद करने का उद्देश्य रखा गया है। ऐसे बुजूर्ग जो अपने बच्चो के सताए हुऐ है,या किसी पारिवारिक विवाद के बाद बच्चो के अलग रहकर अपना जीवन यापन कर रहे है। उनके लिए पुलिस ने सिल्वर कार्ड योजना शुरु की है। जिससे इस कार्ड का लाभ मिल सके। यही नहीं जो बुजुर्ग अपने परिवार के साथ भी रह रहे है उनके सामान्य कार्ड बनाए जा रहे है।  

पुलिस की माने तो सिर्फ कार्ड नहीं बल्कि आने वाले दिनों में एक एप्पलीकेशन भी बनाया जाएगा, जिससे विपत्ती के साथ-साथ मदद के लिए इस एप्पलीकेशन की मदद सिनियर सिटीजन ले सके। दरअसल पुरे जिले के सिनियर सिटीजन के यह कार्ड बनाया जा रहा है। डाटा बेस नगर सुरक्षा समिति,पुलिस के साथ साथ सिनियर सिटीजन के इलाके से संबंधित थाने के बीट अधिकारी को दी जाएगी। जिससे डे टू डे के आधार पर सिनियर सिटीजन की देखभाल की जा सके। एएसपी प्रशांत चौबे बताया कि पिछले कुछ वर्षों में एक दर्जन से ज्यादा सिनियर सिटीजन बडे़-बडे़ अपराध के शिकार हुए है। कुछ वारदातों में तो उन्हीं के परिजनों ने संपत्ती के लिए मौत के घाट उतार दिया। कुछ मामलों में नौकरों ने चंद रुपयों के लिए बुजुर्गों की हत्या कर दी। पुलिस इस पंचायत की मदद से आने वाले दिनों में सिनियर सिटीजनों के लिए कारगर साबित होगी।