Loading...
अभी-अभी:

फांसी लगाकर पत्नी ने की आत्महत्या

image

Jul 1, 2017

ग्वालियर : एक 45 साल की महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय महिला ने आत्महत्या की थी उस समय घर में कोई मौजूद नही था। पुलिस ने मामले में मर्ग कामय कर जांच शुरु कर दी हैं। ग्वालियर थाना क्षेत्र के चंदननगर के रहने वाला मुकेश ओझा पेशे से ड्राइवर हैं, जो रोज की तरह अपने काम पर गया था। बच्चा घर के बाहर खेलने के लिए गया था। इस दौरान उसकी पत्नी शशी ओझा घर पर अकेली थी। जब बच्चा खेलकर वापस घर आया तो घर का दरबाजा नही खुला, बच्चे ने पड़ोस के लोंगों को बुलाया और दरवाजा खोला गया तो शशी फांसी के फंदे पर झूल रही थी और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पति को दी गयी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। मृतिका के पति मुकेश ने बताया कि शशी की दिमागी हालत ठीक नही थी। वो पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन उस समय वो घर पर मौजूद था जिसके कारण उसे बचा लिया था। आज मौका पाकर वो फांसी के फंदे पर झूल गयी। पुलिस ने मामले में मर्ग कामय कर जांच शुरु कर दी हैं।