Loading...
अभी-अभी:

बहु का कटा हाथ, सास हाथ लिए चिल्लाती रही

image

Aug 23, 2017

सागर : बसों में चार पहिया वाहनों में अक्सर सवारियां खिड़की के बाहर हाथ निकाले रहती हैं या हाथ रखे रहती हैं। कई बार ये हालात हादसों में तब्दील हो जाते हैं। ताजा मामला सागर जिले के खिमलाशा थाना क्षेत्र का हैं। एक महिला अपने ससुराल वालों  के साथ खुरई से खिमलाशा बस में आ रही थी। रास्ते में एक डम्पर सामने से आया और बस से टकराता हुआ निकला। इसमें एक महिला खिड़की के पास बैठी थी। उसका हाथ धड़ से कटता हुआ सड़क पर फेका गया। उसकी सास ने कटा हुआ हाथ उठाया।

सागर जिले के खुरई खिमलाशा सड़क मार्ग  पर एक रोंगटे खड़ा कर देने वाला दृश्य था। एक महिला एक कटा हुआ हाथ अपने हाथ में लटकाए जा रही थी, चारों तरफ अफरातफरी थी।
दरअसल खिमलाशा निवासी इंद्राणी अहिरवार अपनी सास और अन्य रिश्तेदारों के साथ खुरई से बस से लौट रही थी। बस को एक डम्पर टक्कर मारता हुआ निकला। इसी में इंद्राणी का हाथ धड़ से कटकर अलग हो गया और सड़क पर जा गिरा। घबराई सास बस से उतरी और कटा हुआ हाथ लेकर बस में बैठी। इसी बीच पुलिस आई और घायल इंद्राणी को  बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज में लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा हैं।

मजदूरी करने गए इंद्राणी के पति मानक का कहना हैं कि उसकी  पत्नी खुरई से परिवार के साथ लौट  रही थी। डम्पर चालक शराब के नशे में था, बस में भीड़ थी, पत्नी खिडकी के पास बैठी थी, तभी डम्पर ने टक्कर मारी। खड़की के कांच से हाथ कटकर बाहर गिर  गया। उधर डीएसपी पीएल कुर्वे के मुताबिक महिला खिड़की के पास बैठी थी, तभी एक डम्पर ने टक्कर मारी, उसका हाथ कट गया। पुलिस ने अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। डम्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।