Loading...
अभी-अभी:

भूपेंद्र सिंह ने किया, प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

image

Jul 30, 2017

सागर : प्रदेश गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ किया। यह केंद्र सागर संभाग का पहला फ्रेंचाइजी केंद्र हैं। सागर के मकरोनिया में इसकी शुरुआत की गई हैं।  गृहमंत्री ने इसका फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने केंद्र का अवलोकन किया, सुविधाओं का जायजा लिया और एक कम्प्यूटर सिस्टम पर बैठकर उसे चलाया भी। कौशल विकास केंद्र पर तीन ट्रेडों का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाएगा। इनमें सिलाई, कम्प्यूटर डाटा एंट्री आपरेटर और रिटेल सेल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। करीब 90 बेरोजगारों को सिखाया जाएगा। इसका उद्देश्य युवा बेरोजगारों को रोजगार मूलक प्रशिक्षण देना हैं।